शुजालपुर नगर में मकर संक्रांति का पर्व दो दिन तक धूमधाम से मनाया गया। कुछ लोगों ने बुधवार को पर्व मनाया। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुवार को उदया तिथि के अनुसार परंपरागत रूप से पर्व मनाया। लोगों ने पतंग उड़ाई, गुल्ली-डंडा खेला और दान-पुण्य कर पर्व की खुशियां बांटीं। सुबह से ही नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भगवान को तिल-गुड़ का प्रसाद अर्पित किया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा दरबार स्थित देवी मंदिर में विशेष भीड़ रही। महिलाओं ने सुहाग सामग्री का वितरण किया। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की रही भीड़ कई श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित क्षिप्रा नदी, होशंगाबाद व सलकनपुर के आंवलीघाट पहुंचकर ब्रह्म स्नान कर पर्व मनाया। पर्व को लेकर बीते कुछ दिनों से ट्रेनों और बसों में भी यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंडित संजय शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया।