शुजालपुर मां शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंडर-17 बालिकाओं के लिए हैंडबॉल प्री-नेशनल कैंप चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। यह टीम गुजरात के सोमनाथ में होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। कैंप के निरीक्षण पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की। परिचय लिया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री परमार ने कहा, खेलों से शरीर मजबूत होता है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदी, खेल शिक्षक आनंद परमार, लोकेंद्र तोमर, हुकम परमार सहित अन्य शिक्षक और प्रशिक्षक मौजूद रहे। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।