logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

CM बोले- इस साल एक लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे, छतरपुर में गणतंत्र दिवस पर फायरिंग मध्यप्रदेश9 घंटे पहले

मध्यप्रदेश सरकार इस साल एक लाख लोगों को नौकरी देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर की। सीएम ने जबलपुर में राष्ट्र ध्वज फहराया। राज्य स्तरीय समारोह भोपाल में हुआ। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्र ध्वज फहराया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा जिले में राष्ट्र ध्वज फहराया। प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्री और 20 जिलों में कलेक्टर ने तिरंगा फहराया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान के मस्तक पर तिरंगे से श्रृंगार किया गया। नंदी ने भी तीन रंगों के वस्त्र धारण किए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज ने जबलपुर में कहा, आज हम सभी भारतवासियों को यह दिन उन अमर शहीद बलिदानियों के सर्वस्व न्यौछावर करने से मिला, जिन्होंने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए जीवन बलिदान कर दिया। हम सभी अमर शहीदों को नमन करते हैं। नर्मदा परिक्रमा पथ और नर्मदा कॉरिडोर का तीन चरणों में विकास किया जाएगा, जो अद्भुत होगा। सरकार इस साल एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी।

Top