logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में गर्मी से पहले तीसरे दिन जलप्रदाय:नपाअध्यक्ष ने मोटरबोट से किया बामनघाट बांध का दौरा; किसानों से पंप हटाने की अपील

शुजालपुर में गर्मी की आहट के साथ ही शुजालपुर में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार ने गुरुवार को पार्षदों के साथ शहर की जलापूर्ति के मुख्य स्रोत बामनघाट बांध का दौरा किया। अध्यक्ष और पार्षदों ने मोटर बोट के जरिए बांध से लेकर रेलवे ब्रिज तक लगभग 8 किलोमीटर के जलभराव क्षेत्र का जायजा लिया और जल संरक्षण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सिंचाई के लिए चल रहे पंपों पर कार्रवाई, अब तक 9 जब्त नगर पालिका अध्यक्ष ने भ्रमण के दौरान जल भराव क्षेत्र में सिंचाई के लिए चल रहे अवैध मोटर पंपों को हटाने के लिए किसानों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि पानी की सुरक्षा के लिए 26 दिसंबर से मोटरबोट के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है, जिसके तहत अब तक कुल 9 मोटर पंप जब्त कर पुलिस थाने भेजे जा चुके हैं। इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर किसानों और नगर पालिका अमले के बीच कहासुनी की स्थिति भी बनी। 85 हजार की आबादी को तीसरे दिन मिल रहा पानी बामनघाट बांध की वर्तमान स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 22 फरवरी 2026 को बांध का जलस्तर ऑटोमैटिक गोडबोले गेट से 1.5 फीट नीचे दर्ज किया गया है। इसी जलाशय से शुजालपुर के 25 वार्डों की लगभग 85 हजार आबादी की प्यास बुझती है। घटते जलस्तर के कारण वर्तमान में नगर में दो दिन छोड़कर तीसरे दिन मात्र 45 मिनट के लिए जल प्रदाय किया जा रहा है। जनगणना कार्य में व्यस्त रहे सीएमओ इस दौरान नगर पालिका सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा अनुपस्थित रहे। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण वे इस दौरे में शामिल नहीं हो सके। दौरे के समय पार्षद मुकेश जाट, राहुल सोलंकी, बल्ला सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि पेयजल की बर्बादी और अवैध उठाव रोकने के लिए निगरानी दल आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

Top