शुजालपुर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका की टीम ने शहर के अलग-अलग स्कूलों, हॉस्पिटल, रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। टीम ने गीला-सूखा कचरा अलग करने की व्यवस्था देखी। कम्पोस्टिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। स्वच्छ पेयजल की स्थिति जांची। महिला शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता देखी। डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था पर ध्यान दिया। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के पालन की जांच की। टीम ने स्कूलों में स्वच्छता निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता की गतिविधियां देखीं। जीरो वेस्ट इवेंट सहित अन्य स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। बबीता परमार ने सभी स्थलों का खुद निरीक्षण किया। जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में बबीता बेनी प्रसाद परमार, ओमप्रकाश शर्मा, दीप्ति कपिल व्यास, अशोक नायक, गंगा देवी दीपक परमार, सईद खां, मुकेश जाट, संजय शर्मा, भूपेन्द्र बल्ला सोनी, इंजीनियर दीपक अटारिया, आरएसआई सोहन खत्री, एसआई प्रहलाद मालवीय, पार्षद, मेट, नगर पालिका की स्वच्छता टीम शामिल रही।