logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह में कर्मचारियों का भावभीना सम्मान

शुजालपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, शुजालपुर जिला शाजापुर परिवार द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभागीय सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों का भावभीना सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ शुजालपुर योगिता मार्को ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ईई के.एस. डामोर उपस्थित रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में उपयंत्री रोहन डोडियार एवं शैलेन्द्र बंडोद मौजूद रहे। समारोह में 31 मई 2026 को सेवा निवृत्त हो रहे सुरेश पाठक का सम्मान किया गया। वहीं जून 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे राजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र सिंघवी, गंगाराम शर्मा, बाबूलाल योगी एवं यूनुस खान के दीर्घ, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाकाल का भी सम्मानपूर्वक उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपने अनुभव, कर्मनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से विभाग को नई दिशा प्रदान की है। विभाग परिवार उनकी सेवाओं को सदैव स्मरण रखेगा। इसी अवसर पर उपयंत्री अमृत धाकड़ के स्थानांतरण पर विदाई सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि उनकी प्रथम पदस्थापना शुजालपुर में हुई थी। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल, सफल एवं सम्मानित भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। सम्मान समारोह के दौरान सेवा निवृत्त एवं सम्मानित कर्मचारियों को पुष्पमाला पहनाकर, शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप बाबा जटाशंकर महादेव की फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता पं. प्रवीण जोशी ने किया। अंत में रोहन डोडियार, त्रिभुवन जोशी एवं राहुल बैरागी ने आयोजक मंडल की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को के.एस. डामोर, योगिता मार्को एवं अमृत धाकड़ ने भी संबोधित किया। उन्होंने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरलता, सहयोगी भावना एवं विभागीय सेवाएँ सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

Top