शुजालपुर। बुधनी टाईम्स पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की एकजुटता को मजबूत करने तथा पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई शुजालपुर की त्रैमासिक बैठक श्री चित्रगुप्त मांगलिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पत्रकारों से जुड़े मुद्दों, ब्लॉक इकाई की सक्रियता तथा संगठनात्मक विस्तार को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन ने संगठन की मजबूती के लिए पत्रकार साथियों के बीच आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता को आवश्यक बताते हुए पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया। संभागीय उपाध्यक्ष किशोर खन्ना, जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, जिला संयुक्त सचिव संतोष सूर्या परमार, ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद एवं वरिष्ठ पत्रकार भेरुलाल उज्जालिया ने भी संगठनात्मक विषयों तथा पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में पत्रकार साथियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं हितों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने के साथ ही ब्लॉक इकाई की गतिविधियों को निरंतर सक्रिय बनाए रखना समय की आवश्यकता है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पत्रकार साथियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी। आत्मीय स्वागत एवं सम्मान ने बढ़ाया सौहार्द बैठक के दौरान कायस्थ समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सक्सेना के साथ अशोक सक्सेना एवं अंकित सक्सेना भी पहुंचे। इस अवसर पर पत्रकार साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा सभी पत्रकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पत्रकार साथियों ने भी शैलेंद्र सक्सेना का आत्मीय स्वागत कर सामाजिक एवं संगठनात्मक सौहार्द का परिचय दिया। इसी दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन का साफा बांधकर, पुष्पमाला एवं श्रीराम नाम अंकित अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। आत्मीय स्वागत और सम्मान के इस क्रम ने बैठक के वातावरण को और अधिक गरिमापूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना दिया। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नरेंद्र जैन ने किया, जबकि आभार ब्लॉक महासचिव ओम मेवाड़ा ने माना। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष भोजराज परमार, लोकेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष झालानी, मीडिया प्रभारी निर्मल गोस्वामी, सह सचिव सोनू मीणा सहित नमन प्रताप सिंह परमार, धर्मेंद्र परमार, संजय गोस्वामी, विनोद सक्सेना, पं. प्रवीण जोशी, मुकेश पांचाल, संतोष राजपूत, वसीम खान, ऋषि जायसवाल, चन्द्रेश सेन, अजर शेख एवं वी. सतीश परमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात सभी पत्रकार साथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। संगठनात्मक चर्चा के साथ आत्मीय मिलन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।