logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

दिनदहाड़े लूट, आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे बदमाश

पांच बदमाशों ने खुद को आयकर अधिकारी बताकर एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया। वे करीब 50 तोला सोना, साढ़े चार लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मध्य प्रदेश के धार जिले के बाग कस्बे में ब्राह्मण मोहल्ला स्थित एक ठेकेदार के घर शुक्रवार को फिल्म ‘स्पेशल 26’ जैसी डकैती दिनदहाड़े अन्जाम दी गई। स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसे बदमाशों ने जांच के नाम पर पूरे परिवार को बंधक बनाया। इसके बाद करीब 50 तोला सोने के आभूषण, साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

Top