logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में राज्यस्तरीय स्पर्धा शुरू:

(भोजराज सिंह पवार बुधनी टाइम समाचार पत्र) शुजालपुर में आज शुक्रवार को 68 वी राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 17 वर्ष आयुवर्ग (जूनियर वर्ग) के 400 बालक व बालिकाएं इसमें शामिल होने पहुंचे है। शुभारंभ समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार, पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, जिला महामंत्री विजय सिंह बेस, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ खिलाड़ी विनोद देशमुख, जिला खेल अधिकारी आर सी ओझा, पूर्व मनोनित पार्षद सुरेश मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष वीरेंद्र बागरी, कमल बागरी, गफ्फार खा, मनीष रामडिया सहित अन्य मंचासीन रहे। घोष दल के साथ मार्च पास्ट करते खिलाड़ियों से सलामी लेकर स्पर्धा की शुरुआत मध्य प्रदेश का ध्वज फहरा की गई। मंत्री परमार ने कहा ओलंपिक भारत से शुरू नही हुआ इसलिए भारत को खेलो का जनक नही कहा जाता, लेकिन हाल ही मे खुदाई में ऐसे प्रमाण मिले है, जो भारत को सदियों पूर्व से खेल विधाओं में अग्रणी रहने का प्रमाण है। उन्होंने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिस्पर्धा कर आगे बढ़ने व प्रतिद्वंद्विता से दूर रहने की बात कही। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर, इन्दौर, जबलपुर, जनजातीय कार्य विभाग, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, शहडोल एवं उज्जैन संभाग के खिलाड़ी 24 सितंबर तक मैदान पर मैच खेलेंगे। सभी मैच शुजालपुर स्थित शैलकुमार शर्मा स्टेडियम अकोदिया नाका एवं जे.एन.एस. महाविद्यालय खेल मैदान में फुटबॉल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Top