logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सरपंच उपचुनाव : 13 मतों से जीते हुकुम परमार

शुजालपुर| बुधवार को जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम कमलिया के सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ था। यहां पूर्व में सरपंच रहे मोर सिंह परमार के निधन के बाद खाली हो गया था। इस उपचुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के परिणाम रविवार को आए। इसके लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 694 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस चुनाव में हुकुम परमार ने 351 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबकि उनके प्रतिद्वंदी महेश परमार को 338 मत मिले। 5 मत नोट को मिले थे। इस प्रकार हुकुम परमार को 13 मतों से विजय घोषित किया गया। मतगणना पूरी होने के बाद तहसीलदार नागेश पंवार ने हुकुम परमार को होने का प्रमाण पत्र दिया।

Top