logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

अकोदिया में गणेश उत्सव:

(भोजराज सिंह पवार बुधनी टाइम समाचार पत्र) शाजापुर, 14 सितम्बर 2024/ इन दिनों अकोदिया नगर ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। रात की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अलग-अलग पंडालों में गणेश जी के विभिन्न रूपों में प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। शहर में सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा अन्नपूर्णा माता मंदिर जाटपुरे और सब्जी मार्केट में विराजित की गई है। गणेश प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे रहे हैं। जाटपुरा कॉलोनी में युवराज श्री गणेश जी की भव्य गंगा महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया। शहर में एक दर्जन से अधिक जगह पर गणेश की बड़ी मूर्तियां विराजित की गई हैं। पंडालों में गणपति और भोलेनाथ के भजनों पर भक्त नृत्य कर रहे हैं। महिलाएं भजन-कीर्तन कर गणेशोत्सव को हर्षोल्लास से मना रही है। कॉलोनियों में देर रात तक आयोजित गणेश उत्सव में बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक झांकियां कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Top