logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

पांच दिनों बाद आज खुला मौसम:

(भोजराज सिंह पवार बुधनी टाइम समाचार पत्र) शाजापुर 14 September 2024 शाजापुर जिले में लगातार पांच दिनों से बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुल गया। सुबह से ही धूप निकली हुई हैं। अब बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में आज से मौसम करवट बदलेगा। बारिश का दौर कुछ थम सकता है। इसका मतलब मौसम खुशनुमा हो सकता है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 23. 3 डिग्री सेल्सियस रहा।पश्चिमी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिन बारिश की संभावना कम ही है। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ है।

Top