logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

॥ खुशियों की दास्ताँ ॥

शाजापुर, 04 सितम्बर 2024/ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” महिलाओं के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आयी है। महिलाएं इस योजना से लाभांवित होकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रही हैं। इस योजना से मिल रही राशि से महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। लाड़ली बहना योजना ने कई महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी है। यह योजना प्रदेश की अनेक महिलाओं के लिए “खुशियों की दास्ताँ” लिख रही है। ऐसी ही एक लाड़ली बहना शाजापुर की महूपुरा निवासी श्रीमती पिंकी जाटव हैं। जिनके पति मजदूरी करते हैं, जिससे उनकी कमाई से परिवार का गुजारा मुश्किल से चल पाता है। श्रीमती जाटव बताती हैं कि उन्हें प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत उनके खाते में हर महिने 1250 रूपये की राशि जमा हो रही है। प्राप्त राशि को वे अपने बच्चों की पढ़ाई में खर्च कर रही हैं। इस योजना के जरिए न केवल महिला को आर्थिक सहारा मिला, बल्कि उसे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की उम्मीद भी मिली है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए वे प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दे रही है।

Top