logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

बारदानों की उपलब्धता होने पर सरसों की खरीदी होगी

04 अप्रैल 2024 भोजराजसिंह पॉवर की रिपोर्ट MOB- 7697309866 रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों का खरीदी केन्द्रों पर उपार्जन किया जा रहा है। सरसों फसल के लिए बारदानों की उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण वर्तमान में सरसों की खरीदी का कार्य रोका गया है। शासन द्वारा बारदानों की उपलब्धता शीघ्र कराई जा रही है और उपलब्धता होने के साथ ही सरसों खरीदी का कार्य पुन: शुरू किया जायेगा। चना एवं मसूर के बारदानें खरीदी केन्द्रों पर उपलब्ध है। अत: किसान भाई मसूर एवं चने की फसल समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए ला सकते है। केवल सरसों के बारदाने उपलब्ध नहीं होने से किसान भाई सरसों की फसल विक्रय के लिए नहीं लाए। समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 31 मई तक होना है। जिन पंजीकृत किसान भाईयों ने सरसों की फसल विक्रय के लिए स्लाट बुक कराया है, वे अभी फसल लेकर खरीदी केन्द्रों पर नहीं आएं। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किसान भाईयों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे संयंम बरतें और सहयोग करें।

Top