logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गान, राष्ट्रीय गीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन

शुजालपुर से भोजराजसिंह पॉवर की रिपोर्ट जापुर, 01 फरवरी 2024/ माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 फरवरी 2024 को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान जन-गण-मन, राष्ट्रगीत वंदे मातरम, एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री बाफना ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।

Top