logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

आज रामलला की पहली आरती, दर्शन को उमड़े भक्त, लगी लंबी लाइनें

संपादक भोजराज सिंह पंवार शुजालपुर से-- Ramlala Aarti: आज सुबह भगवान रामलला की आरती की गई। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। आज मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह तीन बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारे दिखीं। आज सुबह भगवान रामलला की आरती की गई। इस दौरान प्रभु राम मनमोहक वस्त्र धारण किए हुए थे। रामलला के दर्शन करने के लिए 4000 संत पहुंचे हैं। अयोध्या में सोमवार को संपन्न हुए रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। रामलला के दर्शन पूजन के लिए मंदिर परिसर में सुबह तीन बजे से ही भक्तों का जुटान शुरू हो गए।लोग जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

Top