logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शाजापुर में सुबह छाया घना कोहरा

संपादक भोजराज सिंह पंवार शाजापुर से-- शाजापुर में इस सर्दी में पहली बार न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी के कारण सोमवार को पूरे दिन धूप निकलने के बाद भी कंपकंपी बनी रही। मंगलवार सुबह तक घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही हैं। मंगलवार को प्रात: घना कोहरा छाया रहा। 9 किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तरी हवा चली। स्थानीय मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बर्फिली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात के तापमान में गिरावट से कंपकंपी बढ़ गई है। सर्दी बचाव के लिए लोगों को पूरे दिन गर्म कपड़े पहनना पड़े। लोगों ने अलाव का भी सहारा लिया। धनोतिया ने बताया ल सोमवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Top