logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सलसलाई-अकोदिया बमोरी जोड़ पर एक्सीडेंट

संपादक भोजराज सिंह पंवार शुजालपुर से-- अकोदिया क्षेत्र में बाइक सवार मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी। दोनों रिश्तेदार के यहां से मकर संक्रांति मनाकर लौट रहे थे। हादसे में बेटे की मौत हो गई, मां गंभीर रूप से घायल है। उसे शुजालपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजू पिता जसमतसिंह प्रजापति (34) अपनी मां रेशमबाई के साथ मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे रिश्तेदार के यहां से अपने घर हड़लायखुर्द जा रहा था। ये लोग सलसलाई-अकोदिया बमोरी जोड़ पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजू और रेशमबाई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें डायल-100 से शुुजालपुर अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान संजू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रेशमबाई का उपचार जारी है। हादसे के बाद कार भी खंती में उतर गई। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ सलसलाई पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Top