logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, खेले जाएंगे 25 मैच

संपादक भोजराज सिंह पंवार शुजालपुर से- शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नगर में किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता 16 से 21 जनवरी तक शहर के शासकीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान पर खेली जाएगी। इसका शुभारंभ दोपहर 2 बजे एक कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले मंगलवार को नगर में मार्च पास्ट निकाला जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिदिन 25 मैच खेले जाएंगे। इसमें एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके लिए टीमों का आना प्रारंभ हो गया है। प्रतियोगिता से पहले नगर के सीएम राइज स्कूल में फ्री नेशनल कैंप का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें नगर के तीन खिलाड़ियों का बालक वर्ग में तथा एक खिलाड़ी का बालिका वर्ग में चयन होगा। प्राचार्य डॉ. रजनीश त्रिवेदी बघेल, शिक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Top