logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

वार्षिक उत्सव में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

शुजालपुर से पवन मीणा की रिपोर्ट शुजालपुर | श्री रामचंद्र चौबे स्मृति शिक्षा निकेतन शुजालपुर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष दुबे, कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र जोशी, विशेष अतिथि रामवीर सिंह थे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर किया गया। संस्था अध्यक्ष अश्विनी चौधरी ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष दुबे ने अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय, शालेय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभावान छात्रा महक बाहेती को सम्मानित किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन संस्था सचिव धीरेश शाह ने किया। वार्षिक उत्सव के पूर्व रामचंद्र चौबे की जयंती होने के कारण प्रभात फेरी नगर के प्रमुख रास्तों से निकली। संचालन सपना सिसोदिया, अर्पिता पंवार ने किया। आभार संस्था कोषाध्यक्ष अजय शाह ने माना।

Top