logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम कमलिया व भोगीपुर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

संपादक भोजराज सिंह पंवार शुजालपुर से-- भारत संकल्प यात्रा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से निकाली जा रही भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार को ग्राम पंचायत कमलिया व भोगीपुर पहुंची। यात्रा में कपिल परमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचंद्र पाटोदिया, मंडल अध्यक्ष परशराम धनगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी वक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित जनपद सदस्य दुर्गाप्रसाद, सरपंच मोर सिंह परमार, सुरेश परमार, पूर्व सरपंच जगदीश धनगर, महेंद्र परमार, सरपंच संतोष धनगर, देवकरण धनगर, राधेश्याम धनगर, सचिव शिवनारायण विश्वकर्मा, सचिव धर्मेंद्र राठौर, रोजगार सहायक आत्माराम मालवीय उपस्थित रहे। संचालन अशोक मालवीय ने किया। जानकारी परसराम धनगर ने दी।

Top