logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

नई दिल्ली-छठ पर बड़ा तोहफा

संपादक भोजराज सिंह पंवार-- छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। देशभर में आज से छठ महापर्व की धूम है। इस खास मौके पर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कटौती की है। छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। नई कीमतों को आज से ही लागू हो गई है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1775.50 रुपए हो गई है। बता दें कि वैसे तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं। 19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट छठ महापर्व से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटना दिए है। इसके बाद ही दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब राजधानी में 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1885.50 रुपए, मु्ंबई में 1728 रुपए और चेन्नई में 1942 रुपए हो गई है। इससे पहले कोलकाता में यह 1943 रुपए, मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए मिल रहा था। 15 दिन पहले ही बढ़े थे दाम आपको बता दे कि सरकार ने 1 नवंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। उससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए मे मिल रहा था। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगस्त के महीने से कोई बदलाव नहीं किया है।

Top