logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

आज धूमधाम से मनेगा दीपावली पर्व

(बुधनी टाइम्स समाचार पत्र भोजराज सिंह पवार) पांच दिनी दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से हो चुकी है। इसी कड़ी में तीसरे दिन यानी की आज (रविवार) दीपावली पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां घरों में कई दिनों से की जा रही थी। आज इस दिन शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। इसके बाद आतिशबाजी से आसमान सतरंगी होगा। शहर में पांच दिनी दीपोत्सव की धूम मची हुई है और बाजार में खरीदारों की भी भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस पर भी बाजार में जमकर धन की वर्षा हुई और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद रूप चतुर्दशी पर भी पूजन और खरीदारी का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में यानी की आज रविवार को पर्व के तीसरे दिन शुभ मुहूर्त में शहरवासी मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद शहर में आतिशबाजी का दौर देर रात तक जारी रहेगा। ये हैं पूजन के शुभ मुहूर्त पं. राजेंद्रप्रकाश व्यास शाजापुर वाले ने बताया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व 12 नवंबर 2023 अमावस्या रविवार के दिन प्रदोष काल संध्या 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक पूजन का मुख्य समय है। इस समस वृषभ स्थिर लग्न सायंकाल 5 बजकर 56 से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। स्थिर लक्ष्मी की पूजा करने के लिए उत्तम समय है। स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि 12 बजकर 22 मिनट से रात्रि 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस समय घर पर पूजा की जा सकती है। यह स्थिर लक्ष्मी की पूजा के लिये समय है। उन्होंने बताया कि व्यवसायियों के लिए पूजन का समय चर लग्न में प्रातः 11 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक एवं सायंकाल 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। चौघड़िए के अनुसार दिन के लिए लाभ 9 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक, अमृत 10 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक। अपरान्ह में चंचल शुभ 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक। रात्रि के चौघड़िए शुभ, अमृत, चंचल 5 बजकर 41 मिनट से रात्रि 7 बजकर 19 मिनट तक शुभ रात्रि 07 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 56 मिनट तक तक रहेगा।

Top