शुजालपुर| नगर के प्राचीन जटाशंकर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह समारोह की शुरुआत मंगल गीतों के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिव-पार्वती की प्रतिमाएं विशेष सजावट के साथ विवाह स्थल तक लाई गईं। शुभ लग्न मुहूर्त में गोद भराई सहित अन्य रस्मों के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मंदिर परिसर को विद्युत सज्जा से सजाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुवार को विवाह समारोह के दूसरे दिन हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। मंगल गीत गाए। श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता निभाई। आयोजन के लाभार्थी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी विवाह सनातन और हिंदू रीति-रिवाजों से कराया जा रहा है। यह नगर की धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा है।