logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

दो दिन से लापता छात्राएं इंदौर स्टेशन से मिलीं

शुजालपुर| ग्राम भीलखेड़ी और शिवपुर की दो नाबालिग छात्राएं दो दिन पहले लापता हो गई थीं। परिजनों ने मंडी थाने में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर भी जानकारी भेजी गई। पुलिस ने जीआरपी इंदौर की मदद से दोनों छात्राओं को इंदौर रेलवे स्टेशन से बरामद किया। इसके बाद उन्हें शुजालपुर थाने लाया गया। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ सामाजिक संगठनों के सदस्य थाने पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठनों ने पुलिस को कुछ मोबाइल चैट भी सौंपे हैं। छात्राओं को शुजालपुर लाने वाले हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह ने बताया कि दोनों को जीआरपी इंदौर के पास से लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद उन्हें शुजालपुर लाया गया।

Top