शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र में 7 फरवरी को हुए धर्मेंद्र शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक आरोपी बादल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दूसरा आरोपी चिराग अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पैसों के विवाद से शुरू हुई रंजिश पुलिस के अनुसार, घटना से करीब 15 दिन पहले धर्मेंद्र शर्मा और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मारपीट भी हुई थी, लेकिन बाद में आपसी समझौता हो गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने धर्मेंद्र को रविवार को सीहोर से उसके घर से बुलाया और बाइक पर साथ ले गए। ढाबे पर विवाद, फिर सुनसान जगह ले गएशनिवार दोपहर करीब 2 बजे तीनों युवक सीहोर से निकले और शाम तक शुजालपुर-आष्टा मार्ग स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। यहां शराब पीने के दौरान फिर विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर ढाबा संचालक ने उन्हें वहां से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी धर्मेंद्र को सुनसान जगह पर ले गए। गला रेतकर की हत्या, शव जलाने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले धर्मेंद्र के साथ मारपीट की और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव पर स्पिरिट डालकर जलाने की कोशिश की गई। बाद में शव को एक किसान के खेत में फेंक दिया गया। मोबाइल नहीं कर रहे थे इस्तेमाल जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को परेशानी हुई। गिरफ्तार आरोपी बादल ने पूछताछ में बताया कि नशे और गुस्से में वारदात हुई। गला किसने काटा, इस पर उसने अपने साथी पर आरोप लगाया। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसे घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना दोहराने की भी तैयारी है, ताकि मामले की हर कड़ी साफ हो सके। फरार आरोपी चिराग की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।