logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

विष्व पर्यावरण दिवस जनजागृति हेतु

भोजराज सिंह पंवार--- मिशन लाइफ एंड लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरन्मेंट एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य अंतर्गत विष्व पर्यावरण दिवस 05 जून, 2023 के अवसर पर जिले के स्वास्थ्य अमले द्वारा समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं एवं ग्रामों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण की रक्षा एवं सुधार हेतु समुदाय को जागरूक करने, उर्जा संरक्षण उपायों को अपनाया जाना, जल संरक्षण के नियमों का पालन करना, प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का प्रयास करना, एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुएं का उपयोग पूर्णतः बंद करना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, पर्यावरण का बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाना, अपने परिवार, मित्रों एवं अन्य लोगों का पर्यावरण के अनुकूल आदतों एवं व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करना, पर्यावरण सुरक्षा हेतु जनजागृति हेतु गतिविधियां संपादित की गईं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. महेंद्रपाल सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता यदु, डीपीएम श्री शैलेंद्र सोलंकी, डीएचओ डॉ. मेहरबान सिंह एवं समस्त स्टॉफ के साथ जिला कार्यालय में भी विष्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

Top