logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण में राजगढ़़

भोजराज सिंह पंवार--- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक पिप्पल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश में 10 मई से 25 मई, 2023 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के मार्गदर्शन मंे जिले में दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविरों का आयोजन प्रत्येक विकासखण्ड एवं चिंहित ग्रामों में किया गया। जिले में अभियान के दौरान मेडिकल टीम द्वारा कुल 624 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इसके अतिरिक्त इनके मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु 02 जून, 2023 को मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र राजगढ़ में किया जाएगा। जिसमें मानसिक रूप से दिव्यांगो का परीक्षण विशेष चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री दीक्षित द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को अपने क्षेत्र के ऐसे दिव्यांगजन जिनके चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं बने है उन्हे 02 जून, 2023 को जिला विकलांग पूर्नवास केन्द्र में भेजने हेतु निर्देश दिए है। उक्त शिविर मे भोपाल के विशेषज्ञो के साथ जिला चिकित्सालय से मेडिकल टीम सेवाए प्रदान करेगी।

Top