logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

भोजराज सिंह पंवार--- सरकार का जनकल्याणकारी योजनाओं का कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंचाना है। कार्यकर्ता विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उपरोक्त बात उज्जैन संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कही। शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा इंदर सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने दिया व संचालन जिला महामंत्री व विधानसभा सयोजक विजय बेस द्वारा किया गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चिंटू सक्सेना ने दी। किशनदीप गार्डन में हुई बैठक में जिला प्रभारी जगदीश अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह मेवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष बबिता परमार, कैलाश सोनी, डा विजयसीह खींची, देवेंद्र तिवारी, नरेंद्र यादव, सूरज सिसोदिया, परसराम धनगर, विष्णु गुजर, भागवत मंडलोई, जसमत सिंह मेवाड़ा चंदर सिंह पाटोदिया सईद टेलरूपाल शाट आदि शास्थित थे।

Top