logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

जिलेभर में देवीलोक महोत्सव के संबंध में बैठक

भोजराज सिंह पंवार--- देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में महाकाल लोक की तर्ज पर बनने वाले देवी लोक की आधारशिला भी रखी जाएगी। देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक नागरिक शामिल हो सके, इसके लिए जिलेभर में राजस्व अधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में सभी गांवों में नागरिकों को देवीलोक महोत्सव मे शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगो को देवी लोक महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

Top