logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

खेल पुरस्कार वर्ष 2023

भोजराज सिंह पंवार--- उज्जैन 25 मई। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री ओपी हरोड़ द्वारा जानकारी दी गई कि खेल पुरस्कार 2023 (विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफ टाइम अचीवमेंट, स्व.श्री प्रभात जोशी) पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन एक जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किये गये हैं। पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र शासन के नवीन पुरस्कार नियम-2021 के अनुसार विगत पांच वर्षों (एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023) में अर्जित खेल उपलब्धियों एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। पुरस्कार की पात्रता और अन्य शर्तें विभागीय वेब साइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक वेब साइट पर दी गई लिंक से तथा प्लेस्टोर से खेल और युवा कल्याण के ‘Anudan’ एप को डाउनलोड करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन की प्रति के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति सम्बन्धित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय खेल और युवा कल्याण टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई 2023 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरान्त आवेदन-पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नहीं होंगे।

Top