logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

देवीलोक महोत्सव

भोजराज सिंह पंवार देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में महाकाल लोक की तर्ज पर बनने वाले देवी लोक की आधारशिला भी रखी जाएगी। देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल करने के लिए जिलेभर में सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ द्वारा दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर देवीलोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से नागरिकों को देवी लोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही देवी लोक महोत्सव में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों और देवी लोक के निर्माण के लिए शिला, ईंट एवं चुनरी संकलन के बारे में भी नागरिकों को जानकारी प्रदान की जा रही है।

Top