logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

देवी लोक महोत्सव के प्रचार के लिए बुधनी विधानसभा में भ्रमण

भोजराज सिंह पंवार देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके, इसके लिए देवी विजयासन की चरण पादुका स्थापित किए गए रथ बुधनी विधानसभा में भ्रमण कर रहे है। प्रचार रथ के माध्यम से 22 मई को बुधनी जनपद के ग्राम खिड़ियाकुर्मी, चीकली, गादर, माथनी, पथौड़ा, मुर्राह एवं भैरूंदा जनपद के पाचौर, लाचौर, भादाकुई, छिदगांव मौजी तथा खरसानिया में नागरिकों को देवीलोक महोत्सव की जानकारी दी गई। देवी लोक महोत्सव के प्रचार रथ के गांव में पहुंचने पर नागरिको द्वारा रथ में स्थापित देवी विजयासन की चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई। प्रचार रथ के माध्यम से लोगो को देवी लोक महोत्सव की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान देवी लोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक शिला (ईंट) भेंट कर रहे है।देवी लोक महोत्सव के पूर्व अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-नगाढ़ो के साथ देवी विजयासन की कलश एवं चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सर पर कलश रखकर एवं देवी की विशाल चुनरी हाथो में लेकर यात्रा में शामिल हुईं

Top