logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर 32 हजार 344 मेट्रिक टन हुई गेंहू की खरीदी

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर, जिले में खरीदी का कार्य 97 केन्द्र पर किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी जरूरी इंतजाम किये गये है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। इसके परिपालन में आज जिला विपणन अधिकारी श्री अर्पित तिवारी सहित‍ अन्य अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया, तोलकाटे आदि के पर्याप्त इंतजाम है। श्री तिवारी ने बताया कि किसानों को स्लाट बुकिंग में आ रही तकनिकी समस्या को दूर करने के लिये तेजी से प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि यह समस्या एक या दो दिन में निराकृत हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जायेगा। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आयेगी। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 मई तक की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा 28 मार्च से गेहूँ उपार्जन प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Top