logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

देवास जिले में गरीब कल्याण पर केंद्रित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,,,,,,, इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि श्री भारत चौधरी, समाज सेवी श्री दुर्गेश अग्रवाल एवं नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक श्री अरविंद श्रीधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल जैन उपस्थित थे। सभी अतिथियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी श्री दिलीप सिंह परमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। श्री परमार ने प्रदर्शनी में स्वतंत्र संग्राम के साथ ही भारत सरकार के 8 वर्ष के सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर लगे पैनल के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी बहुत ही अनूठी होने के साथ ही जानकारी युक्त है। उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जानना चाहिए। साथ ही प्रदर्शनी में लगी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर आमजन विशेषकर जरूरतमंद एवं वास्तविक हितग्राहियों को लाभ दिलवाना चाहिए। कार्यक्रम में सभापति श्री रवि जैन ने कहा कि यह प्रदर्शनी विशेषकर युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। प्रदर्शनी आकर्षक होने के साथ ही ज्ञानवर्धक है। युवा प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ ही क्रांतिकारियों के बारे में जान सकेंगे। इस अवसर पर श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के क्रांतिकारियों के बारे में बताया गया है। जो कि हर एक व्यक्ति के लिए नया है। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक श्री अरविंद श्रीधर ने कहा कि देश के विकास में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आजीविका मिशन की दीदियों ने लगाए स्टॉल प्रदर्शनी में अजीविका मीशन की सहायता समूह की दीदियो ने अपने समूह के द्वारा बनाई वस्तुओं के स्टाल लगाएं। श्रीगणेश स्व सहायता समूह टोंक खुर्द की बबीता परिहार ने अपने समूह द्वारा बनाई चूड़ियों सहित आकर्षक गुड्डा गुड़ियों का प्रदर्शन किया। तो वहीं अन्य समूह ने रसायन युक्त खाद्य पदार्थ का प्रदर्शन कर रहे हैं। मालवा का लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र प्रदर्शनी में केंद्रीय संचार ब्यूरो के सांस्कृतिक दल मालवा नाट्य कला केंद्र के कलाकारों ने दल निदेशक श्रीमती कृष्णा वर्मा के निर्देशन में मालवी लोकगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

Top