logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय सेवकों के लिये आवास भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,, मप्र हाउसिंग बोर्ड सकारात्मक दृष्टिकोण से आवासों एवं अन्य निर्माण कार्य करता चला आ रहा है। देश में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत गरीबों को पक्के मकान बनाकर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं और यह कार्य देश में निरन्तर जारी है। कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान में न रहे, यह सरकार की मंशा है। हाउसिंग बोर्ड के द्वारा उज्जैन के फ्रीगंज में राजस्व कॉलोनी में जर्जर हो चुके शासकीय आवासों को गिराकर उनके स्थान पर नवनिर्माण किया जा रहा है। यह कार्य बधाई योग्य है। देश के साथ-साथ प्रदेश और उज्जैन में चहुंमुखी विकास के कार्य हो रहे हैं। हर क्षेत्र में लोगों को सरकार लाभांवित कर रही है। विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ हो या विकास के कार्य हो या स्वास्थ्य के क्षेत्र में नि:शुल्क उपचार हो आदि ऐसे अनेक कामों से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है। राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। कोरोना महामारी के बाद भी देश में हमारी आर्थिक व्यवस्था अच्छी स्थिति में रही। भीषण महामारी में विश्व में हमारे देश ने वेक्सीन को पहले बनाया है। आजादी के अमृत महोत्सव देश में मनाया जा रहा है। आने वाले 25 साल के बाद आजादी के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विश्व में हमारा देश विकसित देशों में अग्रणी हो, ऐसा सरकार प्रयास कर रही है। देश के विकासशील देश होने के कर्त्तव्यकाल में सबका सहयोग अपेक्षित है। विश्व कल्याण के लिये हमारा देश काम करता है। विश्व शान्ति की ओर हम निरन्तर अग्रसर रहने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की समस्या है। पर्यावरण के संरक्षण में हमारा देश शुरू से पर्यावरण को बचाये रखने में कार्य करता चला आ रहा है। उन्होंने आव्हान किया कि पर्यावरण के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महती भूमिका का निर्वहन करे। पर्यावरण को बचाने में हमें अधिक ध्यान देना पड़ेगा। पर्यावरण को बचायें और शुद्ध हवा, पानी लें। शासकीय आवास बनने पर और होली पर्व पर उन्होंने सबको बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री गेहलोत ने कहा कि उज्जैन का मान-सम्मान बढ़े, इसलिये उज्जैनवासी बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण अपना योगदान देना चाहिये, ताकि देश-विदेश में उज्जैन का मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों के द्वारा श्री मोरेश्वरराव उलारे के द्वारा लिखित उपन्यास ‘सागर के परिन्दे’ दिव्यांग मानसी के सम्बन्ध में एक उपन्यास का विमोचन किया गया। यह उपन्यास सेरेब्रल पाल्सी नामक व्याधि से ग्रस्त एक ऐसी बच्ची की कहानी है, जिसने शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद वर्ल्ड पैरा ओलम्पिक तैराकी चेम्पियनशिप में भारत देश का झंडा फहराया है। उपन्यासकार श्री मोरेश्वरराव ने कहा कि मैंने उस बच्ची के एहसासों को लिपिबद्ध करने का प्रयास किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन के साथ-साथ प्रदेश व देश में निरन्तर विकास के काम हो रहे हैं। उज्जैन में साइंस सिटी, खगोल की दृष्टि से भी काम चल रहे हैं। इसी तरह मेडिकल डिवाइस, मेडिकल कॉलेज की सौगात भी उज्जैन को मिलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने बताया कि फ्रीगंज का निर्माण 102 साल पहले फ्रांस के आर्किटेक्ट के नक्शे अनुसार विकसित किया था। उज्जैन शहर चारों तरफ फोरलेन से जुड़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शहर के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनसे जब भी विकास के कार्य के प्रस्ताव भेजते हैं, वे तुरन्त स्वीकृति प्रदान कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने करोड़ों रुपये के खान डायवर्शन को पुन: मंजूरी की स्वीकृति प्रदान की है। शहर के अन्दर के रोडों का भी विकास किया जा रहा है। उज्जैन शहर को कमर्शियल भी बनाया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की विक्रम विश्वविद्यालय भूमि का भी सदुपयोग किया जायेगा। आने वाले समय में शहर को विकसित करने के साथ-साथ सुन्दर बनाने का काम भी किया जायेगा। उन्होंने मप्र गृह निर्माण मण्डल के द्वारा विकसित की जा रही शासकीय आवासीय भवनों की सौगात मिलने पर सबको बधाई एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि विकास के काम पूरे देश-प्रदेश में हो रहे हैं। देश का नेतृत्व करने वाला ठीक हो तो चारों तरफ देश में विकास ही विकास नजर आयेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीमवर्क के साथ सबके समन्वय से विकसित राष्ट्र बनाया जा रहा है। सांसद श्री फिरोजिया ने कहा कि इसी तरह उज्जैन के विकास में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा समन्वय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किये जा रहे हैं। उज्जैन एजुकेशन हब बनने जा रहा है। मेडिकल डिवाइस यहां आ रहा है। मेडिकल कॉलेज उज्जैन में बनने वाला है। उद्योगों का निर्माण चल रहा है। विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है। हाल ही में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा लोकार्पित हुआ है। महाकाल मन्दिर के विकास के सेकंड फेज का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। महाकाल लोक के निर्माण से उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे शहरवासियों को रोजगार के अवसर मिले हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु अब उज्जैन में रात्रि विश्राम करने लगे हैं। इससे व्यवसाय बढ़ा है। मप्र हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन श्री आशुतोष तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश के मुखिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दिन-रात मेहनत करने में कोई कोर-कसर नहीं रख रहे हैं। उनके मन में एक ही बात कि सबका विकास हो, देश एवं प्रदेश विकसित हो। कमजोर तबके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत कच्चे मकानों को पक्के मकान बनाकर लोगों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता से शहर का विकास निरन्तर हो रहा है। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में विकास की गंगा बह रही है। यह बात उज्जैन में आज चरितार्थ हो रही है। उज्जैन शहर चारों तरफ फोरलेन सड़कों से जुड़ रहा है। इससे शहर का और अधिक विकास होगा। उज्जैन में निरन्तर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। नगर पालिक निगम उज्जैन भी शहर के विकास में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतेगी। श्री विवेक जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि विकास के कामों को कराया जाना सरकार का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उज्जैन शहर के विकास में निरन्तर जुड़ते चले जा रह हैं, यह हमारे लिये सौगाग्य की बात है। अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम के प्रारम्भ में विधिवत फ्रीगंज स्थित राजस्व कॉलोनी में 196 शासकीय आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल संभाग उज्जैन के उपायुक्त श्री यशवंत कुमार दोहरे ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन देते हुए जानकारी दी कि 196 शासकीय आवासीय भवनों में 10 ई टाईप, 24 एफ टाईप, 24 जी टाईप, 72 एच टाईप व 66 आई टाईप भवनों का निर्माण होगा। उक्त आवास 2.25 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेंगे। उक्त आवासीय भवनों की निर्माण एजेन्सी मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल उज्जैन रहेगी। उक्त आवासीय योजना की लागत 69 करोड़ 50 लाख से अधिक रहेगी। योजना की समयावधि 24 माह वर्षाकाल सहित रहेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, पूर्व महापौर श्री मदनलाल ललावत, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री ओम जैन, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्रीमती नीलम कालरा, श्रीमती सुरभि सुनील चावंड, श्रीमती अंजनी बालकृष्ण पटेल, सर्वश्री सत्यनारायण खोईवाल, पर्वतसिंह जाट, विशाल राजौरिया, राजेश कुशवाह, परेश कुलकर्णी, महेंद्र गादिया, सनवर पटेल, मुकेश यादव, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत का सर्किट हाऊस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन श्री पुरुषोत्तम तिवारी, श्री विशाल राजौरिया, श्री इकबालसिंह गांधी आदि ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र कुमार व्यास (स्वामी मुस्कुराके) ने किया तथा अन्त में आभार श्री संजय अग्रवाल ने प्रकट किया।

Top