logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

अच्छा काम करने पर शासकीय सेवकों का सम्मान भी करती है जनता

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,, जो वर्षों से किसानों के साथ या स्कूलों में या किसी शासकीय कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर विकास में सहभागी बने है। खरगोन जिले के भीकनगांव विधान सभा की विकास यात्रा में गत दिवस ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बिहारीलाल डावर का सम्मान ग्रामीणों के बीच विकास दूत का प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया। श्री डावर ने अपनी खुशी बांटते हुए बताया कि वे झिरन्या के मिटावल सहित 8 गांवों में करीब 7 वषों से सेवा दे रहे हैं। यहां के किसानों को उन्होंने कृषि में जिंक खाद के अलावा डीएपी खाद का सही समय पर उपयोग करना सिखाया। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें इसके लिए सम्म्मनित किया जाएगा। यहां के किसान प्याज की खेती बहुतायत में करते हैं जिसमें जिंक का समय पर उपयोग करें तो प्याज का साइज (आकार) बढ़ सकता है। साथ ही विभिन्न फसलों की पत्तियों का रंग लाल जिंक की कमी के कारण हो जाता है। यह सब डिफिशिएंसी के कारण ही होता है। साथ ही मिटावल और आसपास के किसान खड़ी फसल में ही डीएपी का उपयोग करते थे। जो ठीक नहीं था, किसानों को इसके सही समय पर छिड़काव के बारे में बताया जिससे फर्क नजर आया। किसानों से सीखें वास्तविक व व्यावहारिक खेती बिहारीलाल ने बताया कि जब वे शासकीय सेवा में आये तो उनके पास कोई भी खेती का ज्ञान नहीं था। सिर्फ किताबों में पढ़ा था। लेकिन फील्ड में आने के बाद किसानों से उनकी खेती के तरीके जाने और उन्हें नवीन तरीकों में बारे में जानकारिया दी। बिहारीलाल ने अपने क्षेत्र के लगभग 50 से 60 किसानों को योजनाओं के माध्यम से स्प्रिंकलर, 30 से 40 की ड्रिप, 15 से 20 किसानों को पाइप लाइन तथा ऐसे किसान जिनके पास पशु है ऐसे करीब 10 किसानों को गोबर गैस संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित कर योजना का लाभ भी दिलवाया।

Top