logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर शाजापुर का नाम रोशन कर रहे हैं विजय प्रजापति शाजापुर : सोमवार, फरवरी 27, 2023

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,,,,,,,,,, विजय ने बताया कि हाल ही में 11 से 18 जून 2022 तक उत्तरी अमेरिका में संपन्न हुई यूथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 49 किलोग्राम वर्ग में 175 किलोग्राम वजन उठाकर उसने रजत पदक हासिल किया था। विजय मध्यप्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पदक हासिल किया। इसी तरह 27 दिसम्बर 2022 से 07 जनवरी 2023 तक तमिलनाडू के नारकोल जिले में संपन्न हुई ओपन नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में विजय ने कास्य पदक हासिल किया। हाल ही में 6 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक इन्दौर में संपन्न हुई खेलों इण्डिया यूथ गैम्स-2022 में 55 किलोग्राम ग्रुप में 214 किलोग्राम वजन उठाकर कास्य पदक हासिल किया। वर्तमान में विजय नैताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय खेल अकादमी पटियाला में विगत 02 वर्ष से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विजय अत्यंत साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता वाहन चालक है, जिन्हें कभी काम मिलता है कभी नहीं मिलता। इसके बावजूद भी विजय के पिता ने खेल के प्रति उसके रूझान को देखते हुए उसे हमेशा प्रोत्साहित किया है। विजय ने बताया कि बचपन में उसे स्थानीय कोच श्री लीलाधर पाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उसने भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) की प्रेक्टिस स्थानीय उत्कृष्ट उमावि में की है।

Top