logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

जिले की छः विस क्षेत्रों में अब तक 706 लोकापर्ण और 352 हुए भूमिपूजन के कार्य खरगोन

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,,,, वहीं इन विधानसभाओं में विकास यात्रा के दौरान अब तक 26591 आवेदन प्राप्त किए गए हैं जिनमें से 10974 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। गत दिवस शुक्रवार को जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 3 करोड़ 80 लाख के 60 लोकार्पण और 8 करोड़ 67 लाख के 13 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इनमें बड़वाह विस क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान 1 करोड़ 69 लाख रूपये के 5 लोकार्पण और 4 करोड़ 11 लाख के 4 भूमिपूजन कार्य हुए हैं। इसी प्रकार महेश्वर विस क्षेत्र में 1 करोड़ 50 लाख रूपये से 2 लोकार्पण और 4 करोड़ 9 लाख रूपये के 4 भूमिपूजन के कार्य, कसरावद विस क्षेत्र में 51 लाख रूपये के 51 लोकार्पण और 38 लाख रूपये से 3 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इसके अलावा खरगोन विस क्षेत्र में 10 लाख रूपये के 2 लोकार्पण और 9 लाख रूपये से 2 भूमिपूजन के कार्य किए गए थे। वहीं विकास यात्रा के दौरान कुल 2345 आवेदन प्राप्त किए गए थे जिनमें से 25 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।

Top