logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

देवास में मोटा अनाज व्यंजन प्रतियोगिता कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय एबी रोड कालानी बाग में 03 मार्च को

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर,,,,,,,,,,, मोटा अनाज व्यंजन फेस्टिवल प्रतियोगिता पूर्णतया निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता में कोई भी महिला/पुरूष भाग ले सकते हैं। व्यंजन मीठा या नमकीन घर से बनाकर लाना होगा। प्रजेंटेंशन के लिए टेबल प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगी। प्रति‍योगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरूस्कार दिये जायेंगे। सभी प्रतिभागियों के लिए गिफ्ट भी दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 27 फरवरी के पूर्व श्री प्रदीप जोशी के मोबाईल नंबर 9893498251 पर व्यक्तिगत रूप से पंजीयन कराना अनिवार्य हैं। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन आदि जांच नि:शुल्क की जायेगी। डॉ. रेकांक्षा ने बताया कि संयुक्त राष्‍ट्र संघ ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स घोषित किया हैं। भारत सहित 70 देशो ने वर्ष 2023 को मोटा अनाज अंर्तराष्‍ट्रीय वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैं। दुनिया में मिलेट की 13 वैराईटी मौजुद हैं। अंर्तराष्‍ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के लिये मोटा अनाज के अंतर्गत बाजरा, ज्वार, कंगनी, कोदो, कुटकी (कुटटू), रागी और सवां शामिल हैं। मोटा अनाज गुणों की खान है। इनमें रेशा मौजुद होता हैं और रेशे के घुलनशील और अघुलनशील दोनो ही रूप हमारे शरीर में पाचन तंत्र के लिये वरदान की तरह काम करते हैं। हम सभी मोटा अनाज को अपने भोजन में प्रमुखता के साथ शामिल करें।

Top