logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

अब तक 4 हजार करोड़ रूपये से अधिक की मिली विकास यात्राओं की सौगातें

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये मध्यप्रदेश में ग्रामीण और शहरी निकायों में विकास यात्राएँ निकल रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-हितैषी योजनाओं से जनता को अवगत कराया जा रहा है। विकास यात्राओं में अब तक 4 हजार करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा चुका है। प्रदेश के 23 हजार 155 वार्ड और ग्राम में विकास यात्रा पहुँच चुकी है। संत रविदास जयंती से प्रारंभ हुई विकास यात्रा में अब तक प्रदेश में 1505 करोड़ 27 लाख रूपये की राशि से निर्मित 16 हजार 318 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2571 करोड़ 29 लाख रूपये की राशि के 12 हजार 526 विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इन विकास कार्यों के साक्षी स्थानीय नागरिक बने। जन-प्रतिनिधियों ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ भी सुनी और निराकरण भी करवाया। विकास यात्रा में विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जाकर अधिकतम व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। घर-घर जाकर जनता को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के लिये योजनाओं के आवेदन-पत्र भरवाये जा रहे हैं। हितलाभ वितरण का कार्यक्रम भी अनवरत जारी है। विकास यात्रा में अब तक 2 लाख 42 हजार 79 आवेदन-पत्रों को स्वीकृत कर हितलाभ प्रदान करने की कार्यवाही की गई है। नवाचारों द्वारा जिलों में सिकलसेल एनीमिया मुक्ति अभियान, फाइलेरिया रोधी दवा अभियान, उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान, दिव्यांगों के लिये सहारा अभियान, विकास वृक्ष अभियान, एनीमिया मुक्ति अभियान इत्यादि चलाये जाकर आमजन को लाभान्वित करने के सतत और सफल प्रयास किये जा रहे हैं।

Top