logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गाँव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजना संचालित की हैं। स्व-रोजगारोन्मुखी योजनाओं से रोजगार के क्षेत्र में नई पहल शुरू हुई है। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही किसी कारण से योजना के लाभ से वंचित सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। मंत्री डॉ. भदौरिया सोमवार को भिंड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम रानीपुरा, जवासा, ईंगुरी और मसूरी में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे। मंत्री डॉ. भदौरिया ने विकास यात्रा में रानीपुरा, जवासा, ईंगुरी एवं मसूरी में 60 लाख 59 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। मंत्री डॉ. भदौरिया ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम मसूरी में भारत-पाक युद्ध वर्ष 1971 में शहीद रणवीर सिंह भदौरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन विकास यात्रा में साथ थे।

Top