logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

संभाग आयुक्त ने किया जीरापुर सिविल अस्पताल का निरीक्षण

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री मालसिंह भयडिया ने सिविल अस्पताल जीरापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी., आई.पी.डी. में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। मैन्यू चार्ट नहीं होने पर बी.एम.ओ. पर नाराजगी व्यक्त की। एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों की जानकारी ली। अनमोल पोर्टल पर गभवर्ती माताओं कि जानकारी स्वयं ने देखी। डाॅ. का ड्यूटी चार्ट तैयार कर चस्पा करने बी.एम. ओ. को निर्देषित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय तेम्रवाल साथ रहे। आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री भयडिया ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या छात्रावास जीरापुर का निरीक्षण किया। छात्रावास में अव्यवस्था पाए जाने पर छात्रावास अधीक्षिका श्रीमति प्रेमवती मालवीय को हटाने के निर्देष दिए। छात्रावास में उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाई, भोजन तथा व्यवस्थाओं से संबंधित आवष्यक जानकारियां भी ली। साथ ही छात्राओं को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की बात कही। सी.एम. राईज स्कूल जीरापुर का किया निरीक्षण आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री भयडिया ने सी.एम. राईज स्कूल जीरापुर में स्मार्ट क्लास, लाईब्रेरी, प्र्रैक्टीकल लैब स्कूल में पढ़ रहें छात्र-छात्राओं से चर्चा की स्कूल कि व्यवस्थाओं पर खुषी जाहिर करते हुए कहा कि और बेहतर करें। इस दौरान स्कूल प्राचार्य सहित स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Top