logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से विकास यात्रा का जवाब देगी कांग्रेस

बुधनी टाइम समाचार पत्र शुजालपुर''' शिवराज सरकार द्वारा रविवार से प्रारंभ की गई विकास यात्रा का जवाब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से देगी। इसमें होने वाली पदयात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार, महिला अपराध, पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी, कर्मचारियों की समस्याएं, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरा जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कमल नाथ सरकार ने जनहित में जो निर्णय लिए थे, उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश में कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। इसमें भाजपा सरकार की कथित असफलताओं को जनता के बीच रखा जाएगा। पार्टी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने बताया कि सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई चरम पर है। दूध की कीमतों में वृद्धि कर दी गई है।

Top