कायस्थ समाज शुजालपुर द्वारा यम द्वितीया पर समाज के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना की गई, कायस्थ महासभा युवा इकाई जिलाध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया की प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर किला शुजालपुर सिटी में उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की और चित्रगुप्त मंदिर निर्माण के संबंध में चर्चा की गई । यम द्वितीया के अवसर पर कायस्थ समाज के प्रत्येक परिवार में प्रातः अपने घरों में आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा विधि विधान,परंपरा अनुसार की गई उसके बाद शाम को समाज के सभी लोग सामूहिक रूप से कायस्थ समाज के प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर किला शुजालपुर सिटी में एकत्रित हुए,कायस्थ समाज शुजालपुर द्वारा सामूहिक महाआरती, पूजा- अर्चना एवं कलम दवात पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया, इस दोरान समाज के लोगों ने एक दूसरे को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाए दी, सामूहिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के पुरषों, महिलाओं ,युवा व बच्चो ने भाग यम द्वितीया के दिन कायस्थ समाज द्वारा की जाने वाली कलम दवात की पूजा का विशेष महत्व है समाज जनों द्वारा कलम दवात पूजा के बाद ही अपना व्यापार, धंधा, लेखन कार्य प्रारंभ किया जाता है । इस अवसर पर कायस्थ समाज शुजालपुर के अध्यक्ष-शेलेन्द्र सक्सेना (एडवोकेट),संवरक्षक-रमेशचंद्र सक्सेना,कोषाध्यक्ष-राघवेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना (चिंटू भैया),मीडिया प्रभारी मनोज सक्सेना,मनोहर सक्सेना, युवा इकाई ज़िलाध्यक्ष गौरव सक्सेना,गोविन्द प्रसाद सक्सेना,ओम सक्सेना,संतोष सक्सेना,ब्रजेश सक्सेना,सुरेन्द्र श्रीवास्तव,भूपेन्द्र सक्सेना, जितेन्द्र श्रीवास्तव,बंटी श्रीवास्तव,अभिजित सक्सेना,नरेन्द्र सक्सेना, विनोद सक्सेना,अंकित सक्सेना,लेखराज सक्सेना,देवेन्द्र सक्सेना,राजेश सक्सेना आदि उपस्तिथ थे जानकारी कायस्थ समाज के मीडिया प्रभारी मनोज सक्सेना ने दी ।