logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

शुजालपुर में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह कल

शुजालपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र शुजालपुर-168 द्वारा 14 नवंबर, शनिवार को प्रातः 10:30 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक-3, शुजालपुर मंडी में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह का उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व पर आपसी स्नेह, सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त समाजजनों, पत्रकार बंधुओं एवं नगरवासियों से इष्ट-मित्रों सहित समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।

Top