logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

बामनघाट डेम में अवैध पंप मिले, बिना अनुमति के लगी पानी निकालने वाली 8 मोटरें जब्त

शुजालपुर नगर में आने वाले समय में लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर के जलप्रदाय स्रोत बामनघाट डेम से किसानों की ओर से पानी का दोहन हो रहा है। इससे डेम का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। नगर पालिका अब तक 8 से अधिक मोटर पंप जब्त कर चुकी है। कार्रवाई लगातार जारी है। पानी के लिए पेट्रोलिंग भी की जा रही है। गुरुवार को नगर पालिका अमले ने बामनघाट डेम का निरीक्षण किया। जल स्तर का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने डेम के भीतर नाव से भ्रमण किया। पानी की स्थिति देखी। संग्रहण स्तर देखा। व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डेम क्षेत्र में बिना अनुमति लगी 8 पानी निकालने वाली पंप मोटरें मिलीं। इन्हें तुरंत बंद कराया गया। मोटरें जब्त की गईं। संबंधित लोगों को निर्देश दिए गए। अनधिकृत दोहन रोकने को कहा गया। किसानों के लिए सिंचाई का पानी सुनिश्चित करना है निरीक्षण का उद्देश्य किसानों के लिए सिंचाई का पानी सुनिश्चित करना रहा। जल संरक्षण को प्रभावी बनाना रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की विशेष मौजूदगी रही। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद शुजालपुर जल संरक्षण, व्यवस्थित प्रबंधन, किसान हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पेट्रोलिंग लगातार चल रही है। आगे भी जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष बबीता बेनी प्रसाद परमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, स्वच्छता सभापति दीप्ति कपिल व्यास, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, सभापति पार्षद गंगा देवी दीपक परमार, सभापति सईद खा, मुकेश जाट, इंजीनियर शिवम चौरसिया, इंजीनियर दीपक अटारिया, एसआई प्रहलाद मालवीय, सभी पार्षद, पीएचई विभाग से मनोज श्रीवास्तव, पुलिस बल, नगर पालिका की टीम मौजूद रही।

Top