logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

भावांतर योजना : सरसों पंजीयन 20 मार्च तक

शुजालपुर| किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम भावांतर योजना में रबी वर्ष 2025-26 की सरसों फसल का पंजीयन 26 फरवरी से 20 मार्च तक होगा। पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.i n पर किया जाएगा। जिले में चना और मसूर के लिए तय 67 पंजीयन केंद्र सरसों के लिए भी प्रस्तावित किए गए हैं। उपसंचालक कृषि आरएल जामरे के मुताबिक पंजीयन के लिए आधार कार्ड, जमीन की पावती या बी1, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, समग्र आईडी, एग्रीटेक आईडी नंबर जरूरी हैं। किसान नजदीकी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में बने सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन संस्थाओं के पंजीयन केंद्रों पर मुफ्त पंजीयन करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, निजी लोगों के साइबर कैफे पर शुल्क देकर पंजीयन की सुविधा भी है। आरएल जामरे ने किसानों से 20 मार्च तक सरसों का पंजीयन कराने की अपील की है।

Top