logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

विमुक्त-घुमंतू समाज की पहचान को लेकर सर्वे शुरू

शुजालपुर| कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले में विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतू समाज के सर्वे के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। यह जानकारी जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 20 जातियों का सर्वे किया जाएगा। इनमें बंजारा, धनगर, बागरी, गुसाई, बैरागी, कंजर, लोहपीटा, जोशी, नट, भाट, पारधी और हरबोला जैसी जातियां शामिल हैं। सर्वे के लिए शाजापुर जिले को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सर्वेयर की नियुक्ति की गई है। इन सेक्टरों में समाज से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सर्वे का काम कर रहे हैं। बीते दिन मोहन बड़ोदिया सेक्टर के पांचों सर्वेयरों की बैठक हुई। यह बैठक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर ने ली। बैठक में सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। शाजापुर विकासखंड के सर्वेयरों से भी संवाद किया गया।

Top