logo
संपादक
भोजराज सिंह पंवार
ब्रेकिंग न्यूज
बुधनी टाइम्स

गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर, बिना स्लॉट खरीद पर रोक

शुजालपुर कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में गेहूं उपार्जन और भंडारण व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें खाद्य विभाग, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन और गोदाम संचालक शामिल हुए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों से गुणवत्ता वाला गेहूं खरीदा जाए। इसके लिए नमी मापक यंत्र और ग्रेडिंग मशीन उपलब्ध कराई जाए। गोदामों में स्थापित धर्म तौल काटा का सत्यापन नापतौल विभाग से कराया जाए। कलेक्टर ने कहा कि बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी स्थिति में किसानों से गेहूं न खरीदा जाए। अग्रिम भंडारण और गोदाम के अंदर गेहूं खरीदने पर भी रोक लगाई गई। उपार्जन के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। गोदाम संचालकों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन के समय गोदाम स्तर पर कार्य शुरू करने की सहमति समय पर दें। गोदामों में टेंट, छाया, पेयजल, बिजली और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला आपूर्ति अधिकारी अंजु मरावी, क्षेत्रीय प्रबंधक वेयर हाउसिंग, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला नोडल अधिकारी वेयर हाउस, खाद्य, सहकारिता और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

Top